नेहरू जयंती: प्रधानमंत्री मोदी सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नेहरू जयंती: प्रधानमंत्री मोदी सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Manmohan Prajapati
Update: 2019-11-14 04:00 GMT
नेहरू जयंती: प्रधानमंत्री मोदी सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज भारत के पहले प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती हैं। पंडित नेहरू ने भारत की आजादी के बाद बच्चों की शिक्षा, प्रगति और कल्याण के लिए बहुत काम किया। वहीं उन्होंने क्रांतिकारियों के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग की शुरुआत भी की थी। उनके जन्मदिन को आज देश भर में आज बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

पं नेहरू की इस जयंती के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि। पंडित नेहरू की आज 130वीं जयंती है, इस अवसर पर देश के कई हिस्सों में कार्यक्रम हो रहे हैं। 

वहीं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शांतिवन जाकर पं नेहरू को श्रद्धांजलि दी। 

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, जयंती के अवसर पर हम देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू को नमन करते हैं। उन्होंने अपने इस ट्वीट में जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का आर्टिटेक्ट बताया है।

Tags:    

Similar News