नोएडा में बोले पीएम, 'मोदी-मोदी के नारों से कुछ लोगों की नींद हराम'

नोएडा में बोले पीएम, 'मोदी-मोदी के नारों से कुछ लोगों की नींद हराम'

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-09 08:41 GMT
नोएडा में बोले पीएम, 'मोदी-मोदी के नारों से कुछ लोगों की नींद हराम'

डिजिटल डेस्क, नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने शनिवार को ग्रेटर नोएडा में सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन ऑफ मेट्रो और दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान का उद्घाटन किया। इसके अलावा खुर्जा और बक्सर पावर प्लांट का भी शिलान्यास किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, आप यहां मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं और वहां कुछ लोगों की नींद हराम हो रही है। उन्होंने कहा, कभी नोएडा की पहचान सरकारी धन की लूट, अथॉरिटी और टेंडर में होने वाले नए नए खेल और जमीन घोटालों की वजह से बनी खबरों के कारण होती थी। आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा की पहचान विकास की परियोजनाओं से होती है। आतंकवाद और एयर स्ट्राइक को लेकर पीएम मोदी ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद आतंक के आकाओं को समझ में आ गया है कि ये पुराना भारत नहीं है। देश के वीर जवान उन्हें जवाब दे रहे हैं, लेकिन इस देश के नागरिक के तौर पर सतर्क रहकर हमें भी अपना दायित्व निभाना है। 
 


पीएम ने कहा, हमारी सरकार में लेने-देने वाली संस्कृति पर पूरी सख्ती के साथ निपटा जा रहा है और योजनाओं को संपूर्णता के साथ, सामान्य मानव के हित में बनाया जा रहा है। इसी कारण हर भ्रष्ट को मोदी से कष्ट है और वो आज इस चौकीदार को गाली देने के कॉम्पटीशन में जुटे हैं।

 

 

पीएम मोदी ने कहा-

  • हमारा सपना है वन वर्ल्ड, वन सन और वन ग्रिड।
  • हमने चार चीजों पर फोकस किया, चार अलग-अलग स्तरों पर काम किया - प्रोडक्शन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रिब्यूशन, कनेक्शन।
  • अब तक देश भर में लगभग 150 करोड़ एलईडी बल्ब वितरित किए गए हैं और इससे लोगों के बिजली बिलों में भी बचत हो रही है।
     
  • हम भी अगर पुरानी रफ्तार से चलते तो इतनी ज्यादा क्षमता जोड़ने में दशकों लग जाते। लेकिन नया भारत अब नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 
  • 18 हजार से ज्यादा ऐसे गांव जहां आजादी के इतने सालों बाद भी बिजली नहीं पहुंची थी, उन्हें हमारी सरकार ने बिजली से जोड़ा।
  • 26 नवंबर 2008 को मुंबई में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने आतंकी हमला किया था। सारे सबूत पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं की तरफ जा रहे थे। लेकिन भारत ने क्या किया, पाकिस्तान को कैसे जवाब दिया।
       
  • खबरें तो ये भी हैं कि उस समय भी हमारी वायुसेना ने कहा था कि हमें खुली छूट दीजिए, लेकिन हमारे सुरक्षाबलों को छूट नहीं दी गई। उनके हाथ-पैर बांध कर कहा गया कि आतंक का मुकाबला करिए। क्या ऐसे देश की सुरक्षा होती है, क्या देश के दुश्मन के साथ ऐसी नरमी दिखनी चाहिए।

       
  • उरी के बाद हमसे सबूत मांग रहे थे। पुलवामा हमला हुआ तो भारत के वीरों ने जो काम किया ऐसा काम दशकों तक नहीं हुआ। हमारे वीरों ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा है।
  • वे सवाल भारत के वीरों पर उठा रहे हैं और उनके बयान पर पाकिस्तान में तालियां बज रही है। ऐसे लोगों को सही रास्ते पर लाने का काम जनता को करना होगा।

     

 

 

 

Similar News