प्रचंड जीत के बाद मोदी ने लिया अपनी मां का आशीर्वाद, सरदार पटेल को माल्यार्पण भी किया

प्रचंड जीत के बाद मोदी ने लिया अपनी मां का आशीर्वाद, सरदार पटेल को माल्यार्पण भी किया

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-26 17:12 GMT

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। लोकसभा चुनाव 2019 में मिल जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर पहुंचकर अपनी मां का आशीर्वाद लिया। चुनाव के नतीजे आने के बाद मोदी का यह पहला गुजरात दौरा है। उन्होंने अपनी मां हीराबेन के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इससे पहले वो पार्टी कार्यालय पहुंचे और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

पीएम मोदी ने 2014 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भी अपनी मां का आशीर्वाद लिया था। इसके बाद उन्होंने वडोदरा में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था। मोदी 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मोदी सोमवार को वाराणसी (काशी) पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अहमदाबाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वो देश भर में गुजरात के संस्कारों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले वो दुविधा में थे कि कार्यकर्ताओं को संबोधित करने जाएं या नहीं, सूरत में जो हुआ उसके कारण उनका मन दुखी था, लेकिन एक तरफ कर्तव्य था तो दूसरी तरफ करुणा, जिन परिवारों ने हादसे में अपने बच्चों को खो दिया है, संवेदनाएं उनके साथ हैं।

मोदी ने कहा उन्होंने बंगाल की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा था, जिसमें महिला मोदी-मोदी चिल्ला रही थी। जब महिला से पूछा गया कि वह क्यों चिल्ला रही है तो महिला ने जवाब दिया कि मैं गुजरात गई हूं और वहां का विकास देखा है, ऐसा ही विकास में बंगाल में भी चाहती हूं, लेकिन जब महिला से पूछा गया कि उसने किसे वोट दिया तो महिला ने कुछ नहीं कहा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद मोदी अपनी मां से मिलने जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News