राष्ट्र के नाम संदेश: प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 6 बजे देश को करेंगे संबोधित, ट्वीट कर लिखा- जरूर जुड़ें
राष्ट्र के नाम संदेश: प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 6 बजे देश को करेंगे संबोधित, ट्वीट कर लिखा- जरूर जुड़ें
- आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें -पीए मोदी
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम देंगे संबोधन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए दी जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। पीएम मोदी आज (मंगलवार) ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा "आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरुर जुड़ें" कोरोना वायरस महामारी के इस संकट काल में पीएम मोदी अब से पहले कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं।
आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2020
Will be sharing a message with my fellow citizens at 6 PM this evening.
कोरोना संकट में देश को कुल 6 बार संबोधित कर चुके हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
तारीख | संबोधन |
19 मार्च 2020 |
जनता कर्फ्यू का ऐलान |
24 मार्च 2020 |
देश में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान |
03 अप्रैल 2020 |
रात नौ बजे नौ मिनट तक घर की लाइट बंद कर दीया जलाने की अपील |
14 अप्रैल 2020 |
लॉकडाउन 2 का ऐलान |
12 मई 2020 |
20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान |
30 जून 2020 |
अनलॉक से पहले कोरोना से बचने के लिए अपील |