एक्शन में प्रियंका, 11 फरवरी से शुरू करेंगी मिशन यूपी

एक्शन में प्रियंका, 11 फरवरी से शुरू करेंगी मिशन यूपी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-06 03:04 GMT
एक्शन में प्रियंका, 11 फरवरी से शुरू करेंगी मिशन यूपी
हाईलाइट
  • 11 फरवरी से दौरे पर।
  • प्रियंका गांधी का यूपी दौरा तय।
  • लखनऊ में करेगी रोड-शो।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को महासचिव बनाकर बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे समय से प्रियंका को सक्रिय राजनीति में देखना चाहते थे। प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। पूर्वी यूपी भाजपा का गढ़ माना जाता है। प्रियंका ने अमेरिका से लौटते ही अपनी कमर कस ली है। मंगलवार को उन्होंने राहुल गांधी के घर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में शिरकत की।

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा का उत्तर प्रदेश दौरे का प्लान तय हो गया है। प्रियंका लखनऊ में एक रोड-शो कर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका 11 फरवरी को लखनऊ आएंगी। वहीं दिल्ली में महासचिव प्रियंका गांधी को नया दफ्तर भी मिल गया है। दिल्ली के 24 अकबर रोड में मौजूद कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका को कमरा मिल गया है। जहां उनकी नेम प्लेट भी लग गई है। प्रियंका गांधी का कमरा अपने भाई के बिल्कुल बगल में है।

प्रियंका गांधी वाड्रा को 23 जनवरी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने का ऐलान हुआ था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को पूर्वी उत्तरप्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। सूत्रों के अनुसार पहले कहा जा रहा था कि 10 फरवरी को प्रियंका लखनऊ जाएंगी, परंतु राहुल के घर हुई बैठक में तय हुआ कि प्रियंका 11 फरवरी को जाएंगी। प्रियंका के प्रयागराज में 10 फरवरी कुंभ में जाने के भी चर्चा है। 
 

Similar News