चोरी छिपे रात में आखिर क्यों निकली थीं किरण बेदी ?

चोरी छिपे रात में आखिर क्यों निकली थीं किरण बेदी ?

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-19 07:29 GMT
चोरी छिपे रात में आखिर क्यों निकली थीं किरण बेदी ?

डिजिटल डेस्क,पुडुचेरी। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी हमेशा से ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सजग रहेती हैं। उनकी सजगता का एक ओर उदाहरण शुक्रवार की रात को देखने को मिला। दरअसल शुक्रवार की रात किरण बेदी चुपचाप स्कूटर पर निकली और सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा का जायजा लिया। जो फोटो सामने आई हैं उन फोटो में किरण बेदी स्कूटर पर पीछे बैठी हुई हैं और दुपट्टे से अपना मुंह छिपा रखा है।

बाद में किरण बेदी ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें लगता है कि पुडुचेरी में महिलाएं रात में भी सुरक्षित हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि वह पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के लिए  कुछ सुझाव देंगी जिनकी जरूरत है।

इस गोपनीय दौरे के बारे में पुडुचेरी पुलिस और प्रशासन को भी जानकारी नहीं थी। उपराज्यपाल किरण बेदी ने यह दौरा बेहद गोपनीय रखा था। किरण बेदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि स्कूटर की सवारी के जरिए वो जानना चाहती थी कि पुडुचेरी में सड़कों पर रात के समय महिलाओं की सुरक्षा के लिए हालात कैसे हैं, और अगर कहीं खामियां हैं तो उन्हें दुरुस्त कैसे किया जा सकता है। 

बता दें कि पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है। 2016 में वहां विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें कांग्रेस-डीएमके गठबंधन ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया था। सी नारायणसामी को सीएम बनाया गया था। वहीं मई महीने में ही पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने 23वीं उपराज्यपाल के तौर पर पर कार्यभार संभाला था। तभी से ही उपराज्यपाल और राज्य सरकार के बीच तनाव है।  
 

Similar News