चंद्रयान-2 के लैंडर का संपर्क टूटने पर राहुल हुए भावुक, इन नेताओं ने भी किया tweet

चंद्रयान-2 के लैंडर का संपर्क टूटने पर राहुल हुए भावुक, इन नेताओं ने भी किया tweet

IANS News
Update: 2019-09-07 07:00 GMT
चंद्रयान-2 के लैंडर का संपर्क टूटने पर राहुल हुए भावुक, इन नेताओं ने भी किया tweet
हाईलाइट
  • कहा आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा है
  • राहुल गांधी ने किया ट्विट
  • लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूटा

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को चंद्रयान -2 मिशन पर असाधारण काम के लिए इसरो की सराहना की। उन्होंने कहा उनका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है और उनका काम व्यर्थ नहीं हुआ है, बल्कि इसने कई पथ-प्रदर्शक भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।

राहुल ने ट्विट किया, इसरो टीम को चंद्रयान 2 मिशन पर उनके असाधारण काम के लिए बधाई। आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। आपका काम व्यर्थ नहीं हुआ है। इसने कई पथ-प्रदर्शक और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।

 

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अंतरिक्ष की नई सीमाओं को पार कर लिया है और देश के सभी नागरिकों को गौरवान्वित किया है। उन्होंने ट्विट  किया, चंद्रयान-2 मिशन इस बात का प्रमाण है कि इसरो के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष की नई सीमाओं को पार कर लिया है और हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।

 

 

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को लैंडर विक्रम से पुन: संपर्क जुड़ने की आशा व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि लैंडर विक्रम के साथ पुन: संपर्क जुड़ने का पूरे देश को इंतजार है। हम सभी को इसरो के हर एक व्यक्ति की कड़ी मेहनत पर बहुत गर्व है और चंद्रयान 2 द्वारा हासिल उपलब्धियां अनुकरणीय है।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्विटर पर कहा कि राष्ट्र को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पर गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि यह कोई असफलता नहीं है, बल्कि मात्र अस्थायी रुकावट है।इसरो ने अब तक जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए उसके हर एक वैज्ञानिक पर हमें गर्व है।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने इतिहास रचा है। निराश होने की जरूरत नहीं है। हमारे वैज्ञानिकों ने बेहद शानदार काम किया है। जय हिंद।

 

Tags:    

Similar News