सुपरस्टार रजनीकांत नहीं लड़ेंगे 2019 लोकसभा चुनाव

सुपरस्टार रजनीकांत नहीं लड़ेंगे 2019 लोकसभा चुनाव

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-17 08:13 GMT
हाईलाइट
  • पार्टी के चिन्ह
  • फ्लैग और फोटो को उपयाेग करने से किया मना।
  • रजनीकांत ने किया ऐलान - नहीं लड़ेंगे 2019 लोकसभा चुनाव।
  • लोगों से की सही उम्मीदवार चुनने की अपील।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। हाल ही में एक बयान में रजनी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में ना तो खुद लड़ेंगे ना ही उनकी पार्टी रजनी मक्कल मंडरम। इसके साथ ही रजनी ने कहा कि चुनाव में उनकी पार्टी के चिन्ह, फ्लैग और फोटों का उपयोग ना किया जाए। बता दें कि रजनी ने बीते दिसंबर में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने की घोषणा की थी। उस समय कयास लगाए जा रहे थे कि रजनीकांत भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दे सकते हैं।

विधानसभा चुनाव पर है ध्यान
रजनीकांत ने पार्टी के जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में रजनी ने कहा कि वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि पूरा ध्यान विधानसभा चुनाव पर लगाएंगे। रजनी के अनुसार वे इस चुनाव में किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। रजनी ने अपने फैंस से सही उम्मीदवार को चुनने की भी अपील की। रजनी ने कहा कि तमिलनाडू में मुख्य समस्या पानी की है, जो इससे छुटकारा दिला सके वोट उसी को दें।
 

Similar News