मुबंई 26/11 ताज हमले को याद करते हुए नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र मुबंई 26/11 ताज हमले को याद करते हुए नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ANAND VANI
Update: 2021-11-26 03:39 GMT
हाईलाइट
  • आतंकवाद को जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज मुबंई में हुए 26 नवंबर 2008 आतंकी हमले को 13 साल हो गए हैं।  पाकिस्तान के 10 जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों ने समुद्रीय रास्ते से आकर मुंबई के ताज होटल में इस आंतकी घटना को अंजाम दिया था। आतंकवादियों की इस घटना ने इस कस्बे को बम और गोलबारी से दहला दिया थाइस हमले में तकरीबन 160 लोगों की जान चली गई थी और करीब 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मुबंई हमले की बरसी पर तमाम नेता शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

साल 2008 में इस दिन 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र मार्ग से होते हुए मुंबई शहर पहुंचे थे और कई ठिकानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। घटना के दौरान ताज होटल में कई लोग मौजूद थे। जिनकी जान बचाने के लिए देश के कई जाबांज सिपाहियों ने अपनी जान की कर्बानी दे दी। हमारे जाबांज सिपाहियों ने 9 आतंकवादियों  को ढेर कर दिया जबकि 1 आंतकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले  को बरसी पर अपने ट्वीट में वीर सुरक्षाकर्मियों को नमन करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर कर कहा मुंबई 26/11 आतंकी हमले में काल-कवलित हुए सभी निर्दोष नागरिकों व मां भारती की रक्षा हेतु बलिदान देने वाले समस्त वीर जवानों को भावपूर्ण नमन व विनम्र श्रद्धांजलि। हम सभी उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। आइए एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित हों।

केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ताज होटल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा "कभी नहीं भूलेंगे"

 

 

Tags:    

Similar News