आरएसएस 4 जून को मुंबई में आयोजित करेगा इफ्तार पार्टी

आरएसएस 4 जून को मुंबई में आयोजित करेगा इफ्तार पार्टी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-02 07:56 GMT
आरएसएस 4 जून को मुंबई में आयोजित करेगा इफ्तार पार्टी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अल्पसंख्यक संगठन मुस्लिम राष्‍ट्रीय मंच रमजान के पवित्र महीने में 4 जून को मुंबई में बड़ी इफ्तार पार्टी का आयोजन करेगा। संघ ने इससे पहले भी कई बार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। हालांकि, मुंबई में वह पहली बार इस तरह का आयोजन करने करने जा रहा है। 

संघ ने 2015 में शुरू की जुड़ने की पहल 
उल्लेखनीय है कि आरएसएस मुस्लिम समुदाय तक अपनी पहुंच बनाने के लिए वर्ष 2015 से ही ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। संघ ने सबसे पहले उत्तर भारत के मुस्लिम बहुल इलाकों में इफ्तार पार्टी का आयोजन करना शुरू किया था। संघ की मुस्लिम विरोधी छवि को तोड़ने के क्रम में संघ ने अब इसे देश के अन्य भागों में भी आयोजित करने की योजना बनाई है। इसी योजना के तहत उसने इस बार मुंबई में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। 


30 देशों के राजदूत होंगे शामिल 
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोरे ने बताया कि कि चार जून को होने वाली इस इफ्तार पार्टी में करीब 30 मुस्लिम देशों के महावाणिज्य दूतों के अलावा मुस्लिम समुदाय के 200 से ज्यादा गणमान्य लोगों को भी बुलाया जाएगा। विराग पचपोरे ने कहा, संघ किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है। जैसा कि उसके विरोधी प्रचारित करते हैं। सच तो यह है कि आरएसएस देश के सभी समुदायों के बीच शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ाना देना चाहता है।  मुंबई के सहयाद्री गेस्‍ट हाउस में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा। 
 

Similar News