सबरीमाला: श्रीलंकाई महिला के दर्शन करने पर हंगामा, अब तक 750 गिरफ्तार

सबरीमाला: श्रीलंकाई महिला के दर्शन करने पर हंगामा, अब तक 750 गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-04 03:46 GMT
हाईलाइट
  • इससे पहले दो महिलाओं ने किए थे अयप्पा के दर्शन
  • पुलिस सुरक्षा में श्रीलंका की महिला ने किए अयप्पा के दर्शन
  • श्रीलंका की महिला ने पुलिस को दिखाया मेडिकल सर्टिफिकेट

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के दर्शन पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब गुरुवार देर रात श्रीलंका की एक महिला के दर्शन करने से हंगामा हो गया है। इसके अलावा अयप्पा के भक्तों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन ने भी उग्र रूप धारण कर लिया है। राज्य में 100 से ज्यादा बसों में तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद पुलिस ने 750 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 628 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।


श्रीलंका से अयप्पा के दर्शन करने आई 46 वर्षीय श्रीलंकाई महिला की उम्र को लेकर गुरुवार देर रात काफी हंगामा हुआ। मंदिर परिससर में मौजूद कई लोग उसके प्रवेश का विरोध कर रहे थे। इसके बाद महिला ने पुलिस को अपने यूटरस ऑपरेशन के मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाए, जिसके बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षा प्रदान की और अयप्पा के दर्शन कराए। बता दें कि यदि कोई महिला ऑपरेशन के जरिए अपना यूटरस निकलवा देती है तो उसे पीरियड्स नहीं आते हैं। मंदिर की परंपरा के मुताबिक ऐसी दशा में उसे दर्शन करने की अनुमति दी जा सकती है।


इससे पहले सबरीमाला में 2 महिलाओं के प्रवेश करने के बाद हिंदू संगठनों ने गुरुवार को बंद का अह्वान किया था। प्रदर्शन के दौरान लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवाद (सीपीएम) के 20 से ज्यादा दफ्तरों पर हमला किया था। इस दौरान बीजेपी के 3 कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला भी किया गया था। विरोध प्रदर्शन में शामिल 55 वर्षीय चंद्रन उन्नीथन की मौत भी हो चुकी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हिंसा के लिए भाजपा और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया है।

 

LIVE UPDATES

 

12.45 PM : भाजपा नेत्री मीनाक्षी लेखी ने केरल की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सबरीमाला को युद्धभूमि बनाने के जिम्मेदार केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हिजड़ा बनाकर मंदिर में दाखिल करवाना गलत है।

 

 

12.30 PM : कर्म समिति के कार्यकर्ता की मौत के विरोध में हिंदू संगठनों ने जुलूस निकाला, जिसमें भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ता भी शामिलल हुए।
 

 

11.10 AM : सबरीमाला कर्म समिति के कार्यकर्ता चंद्रन उन्नीथन की मौत के आरोप में सीपीआईएम के 2 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

 

11.00 AM : पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने के जुर्म में एसडीपीआई पार्टी के 3 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

 

 

Similar News