CG सेक्स सीडी कांड: भूपेश बघेल जेल में, कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन, कई विधायक गिरफ्तार

CG सेक्स सीडी कांड: भूपेश बघेल जेल में, कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन, कई विधायक गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-25 03:31 GMT
CG सेक्स सीडी कांड: भूपेश बघेल जेल में, कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन, कई विधायक गिरफ्तार
हाईलाइट
  • कांग्रेस ने CBI पर बीजेपी के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया।
  • मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी।
  • सेक्स सीडी कांड: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को 15 दिन की जेल।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। सेक्स सीडी कांड के चलते छत्तीसगढ़ की राजनीति में उथल-पुथल मची है। पूरे प्रदेश में कांग्रेसी कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन चला रहे हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेसी विधायकों तक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सेक्स सीडी कांड में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को जेल भेज दिया गया है। सोमवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने भूपेश बघेल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सीबीआई पर बीजेपी के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया है। इस मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी। 

 



कांग्रेस का जेल सत्याग्रह आंदोलन 

भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर पुतले दहन किए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के विरोध में रायपुर में मंगलवार को कांग्रेस जेल भरो आंदोलन कर रही  है। 




 

 

 

Similar News