वसुंधरा राजे को कहा था मोटी, अब शरद यादव के खिलाफ एक्शन में EC

वसुंधरा राजे को कहा था मोटी, अब शरद यादव के खिलाफ एक्शन में EC

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-28 15:59 GMT
वसुंधरा राजे को कहा था मोटी, अब शरद यादव के खिलाफ एक्शन में EC
हाईलाइट
  • राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान शरद यादव ने वसुंधरा राजे पर एक विवादित टिप्पणी की थी।
  • SEC ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए चीफ इलेक्शन कमीशन को पत्र लिखा है।
  • इस मामले को लेकर स्टेट इलेक्शन कमीशन हरकत में आ गई है।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान जदयू के पूर्व नेता शरद यादव द्वारा राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर एक विवादित टिप्पणी पर स्टेट इलेक्शन कमीशन एक्शन में आ गया है। शुक्रवार को स्टेट इलेक्शन कमीशन ने शरद यादव के बयान को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए चीफ इलेक्शन कमीशन को पत्र लिखा है। उन्होंने चीफ इलेक्शन कमीशन को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजकर इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग की है।

गौरतलब है कि राजस्थान में प्रचार के अंतिम दिन जदयू के पूर्व नेता शरद यादव ने सीएम वसुंधरा राजे पर एक विवादित टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद काफी विवाद हुआ था। उस वीडियो में शरद यादव, वसुंधरा राजे को मोटी कहते हुए दिखाई दे रहे थे। एक जनसभा को संबोधित करते हुए शरद यादव ने कहा था, "वसुंधरा को आराम दो। बहुत थक गईं हैं। बहुत मोटी हो गई हैं। पहले पतली थीं। हमारे मध्य प्रदेश की बेटी हैं।" शरद यादव ने यह बयान अलवर में दिया था।

इस बयान की वसुंधरा राजे ने निंदा की थी। वसुंधरा ने कहा था, मैं अपमानित महसूस कर रही हूं। शरद यादव को अपने भाषा पर कंट्रोल रखना चाहिए। उन्होंने सिर्फ मेरा नहीं सभी महिलाओं का अपमान किया है। इसके बाद स्टेट इलेक्शन कमीशन ने अलवर के जिलाधिकारी से भी पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद कमीशन ने शरद यादव को आचार संहिता के जनरल कंडक्ट क्लॉज के पैरा नं 2 के उल्लंघन का दोषी पाया था। 


 

Similar News