शाहीन बाग इलाके में गोली चली, गोली चलाने वाला हिरासत में

शाहीन बाग इलाके में गोली चली, गोली चलाने वाला हिरासत में

IANS News
Update: 2020-02-01 12:30 GMT
शाहीन बाग इलाके में गोली चली, गोली चलाने वाला हिरासत में
हाईलाइट
  • शाहीन बाग इलाके में गोली चली
  • गोली चलाने वाला हिरासत में

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। नाबालिग लड़के द्वारा गुरुवार को जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से राजघाट तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे छात्रों पर गोली दागे जाने की घटना की पड़ताल अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि शनिवार शाम शाहीन बाग इलाके में गोली चलने की घटना घट गई। पुलिस और आम लोगों ने गोली चलाने वाले को मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। भीड़ ने आरोपी को दबोचकर पीटना चाहा, लेकिन पुलिस ने गोली चलाने वाले को बेहद कड़ी सुरक्षा में लेकर बचा लिया। पुलिस अज्ञात स्थान पर ले जाकर उससे पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के तमाम आला पुलिस अफसरान मौके पर पहुंच गए।

हमलावर के बारे मे फिलहाल पुलिस ने कुछ जानकारी नहीं दी है। हालांकि अब से थोड़ी देर पहले दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस के एक आला अफसर ने आईएएनएस से घटना की पुष्टि की है।

Tags:    

Similar News