हरियाणा चुनाव : सोनिया गांधी की रैली रद्द, राहुल संभालेंगे कमान

हरियाणा चुनाव : सोनिया गांधी की रैली रद्द, राहुल संभालेंगे कमान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-18 02:10 GMT
हरियाणा चुनाव : सोनिया गांधी की रैली रद्द, राहुल संभालेंगे कमान

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़।  कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित नहीं करेंगी। सोनिया गांधी के बीमार होने के कारण रैली को रद्द कर दिया गया है। सोनिया की जगह उनके बेटे राहुल अब जनता को संबोधित करेंगे। 

 

 

विधानसभा चुनाव कार्यक्रम
हरियाणा विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 90 सीटों वाली विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को खत्म हो रहा है। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 47 सीट, इंडियन नेशनल लोकदल 19, कांग्रेस 15, हरियाणा जनहित कांग्रेस 2, शिरोमणी अकाली दल और बसपा एक-एक सीटें जीती थीं। जबकि पांच निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते थे। 


 

 

Tags:    

Similar News