CBI ने दर्ज की BoB के डायरेक्टर सहित सृजन महिला विकास समिति के खिलाफ FIR

CBI ने दर्ज की BoB के डायरेक्टर सहित सृजन महिला विकास समिति के खिलाफ FIR

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-26 05:17 GMT
CBI ने दर्ज की BoB के डायरेक्टर सहित सृजन महिला विकास समिति के खिलाफ FIR

डिजिटल डेस्क,पटना। बिहार के भागलपुर में हुए सृजन घोटाले को लेकर सीबाआई ने शनिवार को बड़ी कर्रवाई की है। सीबीआई ने भागलपुर के सृजन महिला विकास समिति और सहरसा की बैंक ऑफ बड़ौदा के डायरेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनके अलावा सीबीआई ने भागलपुर बैंक ऑफ बड़ोदा के एक्स डायरेक्टर, एक्स कैशियर और सहायक भूमि अधिग्रहण कार्यालय के प्रमुख सहित आठ लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज की है।

गुरुवार को सीबीआई ने सृजन घोटाले की जांच शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर भी घोटाले के सिलसिले में गाज गिर सकती है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते बिहार के मुख्यमंत्री ने सीबीआई से सृजन घोटाले की जांच करने की सिफारिश की थी, क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर बिहार में "लोकतंत्र की हत्या" करने और सीबीआई की जांच में हो रही देरी का आरोप लगाया था। इसके अलावा लालू ने नीतीश पर सभी साक्ष्यों को नष्ट करने का आरोप भी लगाया था।

2005 और 2013 के बीच बिहार में लगभग 1000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। उस समय सुशील कुमार मोदी बिहार के वित्त मंत्री थे।
 

Similar News