तरुण विजय के ट्विटर हैंडल से विवादित ट्वीट, लिखा- मोदी अपना घमंड त्याग दें

तरुण विजय के ट्विटर हैंडल से विवादित ट्वीट, लिखा- मोदी अपना घमंड त्याग दें

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-05 06:47 GMT
हाईलाइट
  • आपके पीछे कोई आदमी है
  • इसलिए आप उस जगह पर हो: ट्वीट
  • तरुण के ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक तीन ट्वीट आए
  • जिनपर विवाद हुआ।
  • तरुण विजय के ट्वीट में लिखा था
  • आप मशहूर होने के कारण वहां पर नहीं हो मोदी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता तरुण विजय के अकाउंट से मंगलवार-बुधवार रात एक विवादस्पद ट्वीट हो गया। इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की गई थी। ट्वीट में लिखा था कि "हैलो, आप बहुत मशहूर होने के कारण वहां नहीं हैं, बल्कि आपके पीछे कोई आदमी है, इसलिए आप वहां पर हैं। नरेंद्र मोदी, अपना घमंड त्याग दें।

लिखा, भरोसा करने वालों का शुक्रिया
तरुण विजय ने अपनी सफाई में एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके पासवर्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। वो इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पासवर्ड बदल लिया गया है। तरुण ने दोस्तों के समर्थन के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया गया है।

 

 

Similar News