आतंकियों ने शोपियां में दो सिविलियंस पर की फायरिंग

आतंकियों ने शोपियां में दो सिविलियंस पर की फायरिंग

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-16 15:58 GMT
आतंकियों ने शोपियां में दो सिविलियंस पर की फायरिंग
हाईलाइट
  • इस घटना में दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • घायलों का नाम शीराज एहमद मलिक और ऐजाज अहमद मीर बताया जा रहा है।
  • साउथ कश्मीर में शोपियां जिले के ट्रेंज़ गांव में शनिवार शाम आतंकियों ने दो सिविलियन पर फायरिंग की।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। साउथ कश्मीर में शोपियां जिले के ट्रेंज़ गांव में शनिवार शाम आतंकियों ने दो सिविलियन पर फायरिंग की। इस घटना में दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके के घेराबंदी कर दी है।

 

 

पैरों में लगी है गोली
घायलों का नाम शीराज एहमद मलिक और ऐजाज अहमद मीर बताया जा रहा है। ट्रेंज़ गांव के रामपोरा इलाके में ये घटना हुई है। दोनों घायलों को पैरों में गोली लगी है जिसके बाद उन्हें पहले तो पुलवामा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद एडवांस ट्रीटमेंट के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया। ये भी बताया जा रहा है कि शीराज होमगार्ड में नौकरी करता है।

Similar News