जम्मू एवं कश्मीर में आतंकी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर में आतंकी ढेर

IANS News
Update: 2020-06-05 06:30 GMT
जम्मू एवं कश्मीर में आतंकी ढेर

जम्मू, 5 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मेलारी गांव में आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की खुफिया जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स के सैनिकों, स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की टुकड़ी ने गुरुवार देर रात तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने कहा, जिस स्थान में आतंकी छिपे हुए थे, जैसे ही वहां सुरक्षाबल पहुंचे उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी के पास से एक एक-47 राइफल और चार बम बरामद हुए हैं।

राजौरी और पुंछ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) विवेक गुप्ता ने कहा, मारे गए आतंकवादी की पहचान का पता लगाया जा रहा है। इलाके में गोलीबारी बंद हो गई है, लेकिन तलाशी अभियान जारी है।

Tags:    

Similar News