छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 37 उम्मीदवार घोषित किए

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 37 उम्मीदवार घोषित किए

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-28 04:38 GMT
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 37 उम्मीदवार घोषित किए
हाईलाइट
  • कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पाटन विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे
  • छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस ने 37 उम्मीदवार घोषित किए
  • छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होना है मतदान

डिजिटल डेस्क, रायपुर। अगले महीने छत्तीसगढ़ समेत देश के 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। प्रदेश में टिकट के लिए मचे घमासान के बीच कांग्रेस ने शनिवार की रात 37 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले हैं। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता टी एस सिंह देव अम्बिकापुर से चुनाव लड़ेंगे और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत सक्ति विधानसभा सीट से चुनावी दंगल में उतरने वाले हैं। छत्तीसगढ़ की सत्ता 2003 से भाजपा के पास है, इस बार कांग्रेस भाजपा को सत्ता से हटाने का पूरा प्रयास कर रही है। 

दो चरणों में होना है मतदान
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने जा रहे हैं। पहले चरण में नक्सल प्रभावित इलाके में वोटिंग होनी है, यहां की 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होने वाला है। वहीं बची हुई 72 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित होंगे, कांग्रेस पार्टी ने पहले चरण की सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची 18 और 22 अक्टूबर को जारी की थी। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला को टिकट दिया है।

महापौर भी मैदान में 
भिलाई महापौर देवेंद्र यादव को कांग्रेस ने भिलाई नगर सीट से मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय के खिलाफ मैदान में उतारा है।प्रदेश के कद्दावर नेता और मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर विकास उपाध्‍याय को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Similar News