ब्लू व्हेल गेम का कहर : पुणे और इंदौर में दो मासूमों की जान बचाई

ब्लू व्हेल गेम का कहर : पुणे और इंदौर में दो मासूमों की जान बचाई

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-10 18:04 GMT
ब्लू व्हेल गेम का कहर : पुणे और इंदौर में दो मासूमों की जान बचाई

डिजिटल डेस्क, पुणे/इंदौर। जानलेवा साबित हो रहे ब्लू व्हेल गेम का टास्क पूरा करने के लिए एक 14 साल का लड़का सोलापुर से पुणे आ गया, जिसे पुणे पुलिस ने भिगवण ST station से कब्जे में लिया। वहीं इंदौर में एक स्टूडेंट ने ब्लू व्हेल गेम की 50 वीं टास्क के सुसाइड लेवल को पार करने के लिए ख़ुदकुशी करने की कोशिश की, जिसे आसपास मौजूद बच्चों ने बचा लिया।

मुंबई में एक बच्चे ने की थी खुदकुशी

गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई में इस खतरनाक खेल के कारण एक लड़के ने आत्महत्या की थी। सोलापुर में रहने वाला एक 14 वर्षीय लड़का भी इस खेल की शिकार होते होते बच गया है। दरअसल लड़का मोबाईल पर ब्लू व्हेल गेम खेलता था और उसके पेरेंट्स को यह बात पता थी। बुधवार की सुबह इस लड़के ने खेल की चुनौती स्वीकारी और घर से बाहर निकला। वह सोलापुर से सीधे पुणे आने के लिए निकला। उसके पास मोबाईल और एक बैग था। लड़केे काे घर में न पाकर उसके पेरेंट्स ने तत्काल सोलापुर शहर पुलिस से संपर्क किया और पुलिस को पूरी जानकारी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोबाईल लोकेशन से ढूंढ निकाला। तब लड़के का पुणे के भिगवण ST station पर होने का पता चला। सोलापुर पुलिस ने तत्काल भिगवण पुलिस से संपर्क कर लड़के को कब्जे में लेने के लिए कहा। भिगवण पुलिस ने ST station जाकर लड़के को कब्जे में लिया और उसके पेरेंट्स को सौंप दिया। लड़का 9th क्लास में पढ़ता है। उसके पिता व्यवसायी है और मां नौकरी करती हैं।

तीसरी मंजिल से कूदने वाला था 

वहीं दूसरी ओर इंदौर के चमेली देवी स्कूल के 7वीं क्लास में पड़ने वाले छात्र ने ब्लू व्हेल गेम की 50 वीं टास्क के सुसाइड लेवल को पार करने के लिए ख़ुदकुशी करने की कोशिश की। कोशिश करते वक्त स्टूडेंट के पास मौजूद अन्य बच्चों ने उसका हाथ खींचकर तीसरी मंजिल से कूदने से बचाया। आपको बता दें कि ये गेम रूस का बना हुआ है, जिसमे आखिरी लेवेल पर सुसाइड अटेम्प्ट करना होता है। इसकी वजह से दुनिया भर में अब तक कई स्टूडेंट्स की जान जा चुकी है। 

Similar News