तुर्की के भूकंप की भविष्यवाणी कर आगाह करने वाले रिसर्चर ने किया भारत में भूकंप आने का दावा, हिंद महासागर की ओर से दहलेगी भारत की धरती, 2001 से ज्यादा हो सकता है भयानक

भारत में तुर्की जैसा भूकंप! तुर्की के भूकंप की भविष्यवाणी कर आगाह करने वाले रिसर्चर ने किया भारत में भूकंप आने का दावा, हिंद महासागर की ओर से दहलेगी भारत की धरती, 2001 से ज्यादा हो सकता है भयानक

Bhaskar Hindi
Update: 2023-02-13 08:12 GMT
तुर्की के भूकंप की भविष्यवाणी कर आगाह करने वाले रिसर्चर ने किया भारत में भूकंप आने का दावा, हिंद महासागर की ओर से दहलेगी भारत की धरती, 2001 से ज्यादा हो सकता है भयानक
हाईलाइट
  • भूकंप साल 2001 की तरह तबाही मचा सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले सोमवार यानी 6 फरवरी को तुर्की में दिल दहला देने वाला भूकंप आया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की मरने की सूचना मिली है। तुर्की मीडिया के मुताबिक, इस प्रकोप से अब तक 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि घायलों की संख्या 70 हजार से ज्यादा है। तुर्की में भूकंप आने से पहले ही इस आपदा के बारे में पता चल गया था। नीदरलैंड के जाने माने रिसर्चर फ्रैंक हूगरबीट्स ने तुर्की में भूकंप आने से तीन दिन पहले ही दावा किया था कि देश में भूकंप के झटके महसूस किए जा सकते हैं। इस प्रकोप से काफी जान माल की हानि भी हो सकती है। तुर्की के बाद अब फ्रैंक हूगरबीट्स ने भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके आने का अनुमान लगाया है।

फ्रैंक के दावों को नाकार रहे हैं वैज्ञानिक

फ्रैंक हूगरबीट्स ने 3 फरवरी को अपनी भविष्यवाणी के जरिए तुर्की में भूकंप आने की बात कही थी। लेकिन उनकी बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। जिसका परिणाम सबके सामने है। इसी को लेकर आज तक की टीम ने नीदरलैंड के रिसर्चर फ्रैंक हूगरबीट्स से बातचीत की है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने तमाम सवालों का जवाब दिया है।  फ्रैंक हूगरबीट्स ने कहा कि, ग्रहों की चाल के आधार पर भूकंप की भविष्याणी करता हूं। मैं सोलर सिस्टम ज्योमेट्री सर्वे के लिए काम करता हूं। यह एक शोध संस्थान है। जो भूकंप की गतिविधि का अनुमान लगाने के लिए आकाशीय पिंडों की निगरानी करता है। इन्हीं गणनाओं के आधार पर फ्रैंक ने तुर्की पर पिछले दिनों भविष्याणी की थी, जिसे वैज्ञानिकों ने सिरे से नकार दिया था।

पता नहीं था की इतने जल्दी आएंगे झटके

इस पूरे मामले पर फ्रैंक ने कहा कि मेरे इस रिसर्च पर कोई विश्वास नहीं कर रहा लेकिन तुर्की पर किए गए भूकंप को मैंने पूरी गहराई से देखा है। रिसर्च के जरिए मुझे पता लगा कि इस क्षेत्र में जरूर कुछ हलचल होने वाली है। लेकिन पता नहीं था कि इतनी जल्दी कुछ हो जाएगा। मेरे ट्वीट के तीन दिन बाद ही तुर्की में बड़े स्तर पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जो बड़ा ही व्यापक रहा था। जिसमें काफी जान माल की हानि हुई है। हालांकि, मुझे पता नहीं था कि महज 3 तीन बाद ही भूकंप के झटके महसूस किए जाएंगे।

 भविष्यवाणी पर यकीन क्यों नहीं?
 
आजतक से आगे बातचीत में उन्होंने कहा कि, आज भी भूकंप को लेकर की गई भविष्यवाणी को सहीं नहीं माना जाता है। फ्रैंक ने अमेरिका भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि ये संस्था कहती है कि कभी भी बड़े भूंकप की भविष्याणी वैज्ञानिक नहीं करते हैं। दरअसल हम जिस विधि का उपयोग करते हैं उसे लेकर कई विवाद हैं। इसलिए हमारी बातों को कोई सही नहीं मानता है। 

2001 की तरह तबाही मचा सकता है भूकंप?

तुर्की के बाद फ्रैंक हूगरबीट्स ने अब भारत,पाकिस्तान, और अफगानिस्तान के साथ हिंद महासागर तक भूकंप आने की भविष्याणी की है। हालांकि, इस मसले पर वह स्पष्ट रूप से कुछ कहने से बचे और आगे बोला कि अभी थोड़ा और रिसर्च करने की जरूरत है। फ्रैंक ने कहा कि यह पूरी तरह साफ होना बाकी है कि भूकंप अफगानिस्तान से शुरू होकर हिंद महासागर के किस हिस्से तक जाएगा। भारत का जिक्र करते हुए फ्रैंक हूगरबीट्स ने कहा कि अगर भूकंप आता है तो साल 2001 की तरह भारत में तबाही ला सकता है। 


 

Tags:    

Similar News