ये काम नहीं है इतना आसान, मोदी को करना है मजबूत किसान : आठवले

ये काम नहीं है इतना आसान, मोदी को करना है मजबूत किसान : आठवले

IANS News
Update: 2020-09-21 14:30 GMT
ये काम नहीं है इतना आसान, मोदी को करना है मजबूत किसान : आठवले
हाईलाइट
  • ये काम नहीं है इतना आसान
  • मोदी को करना है मजबूत किसान : आठवले

नई दिल्ली, 21 सितंबर(आईएएनएस)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने अपने चिर-परिचित अंदाज में संसद में पास हुए किसानों से जुड़े बिलों की तारीफ की है।

उन्होंने कविता के अंदाज में कहा है- ये काम नहीं है इतना आसान, मोदी को करना है मजबूत किसान। रामदास आठवले ने विपक्ष पर किसानों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र के राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि अगर सभी दलों का बिल को सपोर्ट मिलता तो ज्यादा आनंद आता। लेकिन विरोध के बावजूद बिल पास हुआ। उन्होंने कहा कि बिल के विरोध में पंजाब, हरियाणा में भले विरोध हो रहा है लेकिन महाराष्ट्र के किसानों में कोई नाराजगी नहीं है। आठवले ने राज्यसभा में भी बिल पेश होने के दौरान कविता सुनाई थी।

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि कहा कि मोदी सरकार की ओर से लाए गए बिलों से किसानों को फायदा होने वाला है। उन्होंने कहा, हम तो किसानों के न्याय के लिए मरते हैं। मोदी किसानों की हमेशा मदद करते हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि नए कानून से किसानों को उपज का ज्यादा मूल्य मिलेगा। वह मंडियों से बाहर भी अपना उत्पाद भेज सकेंगे।

एनएनएम/जेएनएस

Tags:    

Similar News