मुंबई में हाई एलर्ट: पाकिस्तान से फोन पर ताज होटल में 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और तटीय इलाकों की सुरक्षा बढ़ाई

मुंबई में हाई एलर्ट: पाकिस्तान से फोन पर ताज होटल में 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और तटीय इलाकों की सुरक्षा बढ़ाई

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-30 05:07 GMT
मुंबई में हाई एलर्ट: पाकिस्तान से फोन पर ताज होटल में 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और तटीय इलाकों की सुरक्षा बढ़ाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पाकिस्तान से ताज होटल में फोन कर ये धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए होटल की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के तटीय इलाकों में भी पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। फोन पर व्यक्ति ने कहा कि कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुआ आतंकी हमला सभी ने देखा, अब ताज होटल में 26/11 जैसा हमला एक बार फिर होगा। जानकारी के अनुसार फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सुल्तान बताया है। उसने होटल के कर्मचारी को अपना वॉट्सऐप नंबर भी दिया है। पुलिस अब कॉलर की डिटेल निकाल रही है।

 

बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने जानकारी मिलते ही पूरे होटल की जांच की है। होटल के बाहर और गेट वे ऑफ इंडिया के इलाके में स्पेशल फोर्स ‘मुंबई वन’ की टीम तैनात कर दी गई है। यहां हर आने-जाने वाले गेस्ट और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

 

Tags:    

Similar News