मुजफ्फरपुर: महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में महिला कैदी से गैंगरेप

मुजफ्फरपुर: महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में महिला कैदी से गैंगरेप

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-30 05:20 GMT
मुजफ्फरपुर: महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में महिला कैदी से गैंगरेप
हाईलाइट
  • अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान दिया वारदात को अंजाम
  • डिस्चार्ज कराने के बाद महिला ने किया दुष्कर्म का खुलासा
  • सुरक्षा में तैनात थे 4 पुलिसकर्मी और 2 महिला सिपाही

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला कैदी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब महिला अस्पताल में भर्ती थी। दरअसल, महिला कैदी की तबीयत खराब होने के बाद उसे एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद  जब महिला जेल पहुंची तब बलात्कार का खुलासा हुआ। उसने बताया कि अस्पताल में दो लोगों ने 14 नवंबर की रात उसके साथ बलात्कार किया।


घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। महिला ने दुष्कर्म करने वाले दोनों लोगों के अलावा पुलिस को भी घटना का दोषी बताया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया था। ऐसे में घटना पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। 

बता दें कि महिला सीतामढ़ी मंडल के कारागार में पिछले एक साल से बंद थी। उसे बार-बार बेहोश होने की बीमारी थी, जिसके बाद 9 नवंबर को सीतामढ़ी सदर के सदर अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया था। यहां उसकी हालत में सुधार न होने के कारण डॉक्टरों की 3 सदस्यीय टीम ने उसे  श्री कृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पातल भेजने की अनुशंसा की थी। 


सीतामढ़ी एसपी के आदेश के बाद दो महिला पुलिसकर्मी और चार पुलिस जवानों के साथ 11 नवंबर को महिला को एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया गया था। महिला ने बताया कि वो रात में शौचालय जाने के लिए उठी थी, इस दौरान दो लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला बंदी ने बताया कि इस दौरान वहां एक महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी।

 

 

 

 

Similar News