रेवाड़ी गैंगरेप: 11 दिन बाद पकड़ाए CBSE टॉपर से रेप के आरोपी पंकज और मनीष

रेवाड़ी गैंगरेप: 11 दिन बाद पकड़ाए CBSE टॉपर से रेप के आरोपी पंकज और मनीष

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-23 07:15 GMT
रेवाड़ी गैंगरेप: 11 दिन बाद पकड़ाए CBSE टॉपर से रेप के आरोपी पंकज और मनीष
हाईलाइट
  • अपनी बहन के घर पर छिपे हुए थे दोनों आरोपी
  • आरोपी पंकज पहले से जानता था पीड़ित छात्रा को
  • मनीष ने पंकज और नीशू का दिया था साथ

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा के रेवाड़ी में हुए गैंगरेप के 2 मुख्य आरोपी 11 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। आरोपी मनीष और पंकज को पुलिस ने रविवार सुबह महेंद्रगढ़ के सतनाली से पकड़ा है। इसमें पंकज पीड़ित छात्रा को पहले से जानता था, जो सेना का जवान है।

 

पुलिस के मुताबिक गैंगरेप में मनीष ने दोनों पंकज और नीशू का साथ दिया था। वारदात की पूरी साजिश नीशू ने रची थी, जो पीड़ित छात्रा का पड़ोसी भी है। पुलिस ने नीशू को 16 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। मनीष की बहन के घर पर दोनों रुके हुए थे। घटना के बाद दोनों सबसे पहले राजस्थान गए थे। वहां से दोनों बाद में महेंद्रगढ़ और सतनाली आ गए। महेंद्र की बहन ने प्रेम विवाह किया है, जो महेंद्रगढ़ में अपने पति के साथ रहती है, दोनों उसके ही घर पर रुके हुए थे।

Similar News