'गांधी' शब्द महात्मा गांधी से नहीं, बल्कि फिरोज गांधी से आया है- उमा भारती

'गांधी' शब्द महात्मा गांधी से नहीं, बल्कि फिरोज गांधी से आया है- उमा भारती

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-01 04:49 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती ने "गांधी" सरनेम को लेकर गांधी परिवार और कांग्रेस पर हमला बोला है। उमा भारती का कहना है कि, फिरोज गांधी के जवाहर लाल नेहरू से अच्छे संबंध नहीं थे। उन्हें गांधी सरनेम के इस्तेमाल का भी अधिकार नहीं है। उन्होंने सिर्फ पीएम मोदी को महात्मा गांधी का सच्चा अनुयायी बताया है।   

सिर्फ पीएम मोदी बापू के नक्शेकदम पर चल रहे- उमा
उमा भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "गांधी" शब्द महात्मा गांधी से नहीं, बल्कि फिरोज गांधी से आया है। फिरोज के जवाहर लाल नेहरू के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। उनको गांधी सरनेम प्रयोग करने का भी अधिकार नहीं है, लेकिन उन्होंने सोचा कि यह गांधी शब्द उन्हें आदर-सम्मान दिलाएगा, इसलिए उन्होंने इसे अपने नाम के साथ जोड़ लिया। उमा भारती ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, एक मोदी जी ही ऐसे व्यक्ति हैं जो महात्मा गांधी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले उमा भारती ने प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था। उमा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को चोर की पत्नी कहा था। उन्होंने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा था, जिसका पति चोरी के आरोप में हो, उसको तो लोग किस नजर से देखेंगे, चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिन्दुस्तान उसी नजर से उनको देखेगा।
 

Tags:    

Similar News