आज होगा जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट, दस डॉक्टर्स की टीम करेगी सर्जरी

आज होगा जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट, दस डॉक्टर्स की टीम करेगी सर्जरी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-08 03:56 GMT
आज होगा जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट, दस डॉक्टर्स की टीम करेगी सर्जरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किडनी की बीमारी से जूझ रहे केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की शनिवार को होने वाली किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी अब रविवार को होगी। सर्जरी से पहले के सारे टेस्ट पूरे कर लिए गए हैं। दरअसल अरुण जेटली को शुक्रवार शाम को सर्जरी के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। जेटली को शनिवार को मेडिकल टेस्ट की एक लंबी सीरीज से गुजरना पड़ा था। इसके बाद 65 वर्षीय वित्त मंत्री जेटली को सर्जरी से पहले एक दिन के लिए डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया। 

डॉक्टर्स की निगरानी में जेटली
जानकारी के मुताबिक किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीज को एक दिन की निगरानी में रखना एक रुटीन मेडिकल प्रोसेस है। हालांकि शनिवार को ही उनको किडनी देने वाले डोनर की भी सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। जेटली की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए AIIMS प्रशासन ने दस डॉक्टरों की एक टीम बनाई है।

ट्वीट कर जेटली ने दी थी जानकारी
अरुण जेटली सोमवार से दफ्तार नहीं जा रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर अपनी बीमारी की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, "मेरा किडनी से संबंधित समस्याओं तथा कुछ संक्रमणों का इलाज चल रहा है।" हालांकि उन्होंने बीमारी की पूरी जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने कहा था, "अभी नियंत्रित माहौल में घर से ही काम कर रहा हूं। मेरा आगे का इलाज मेरे डॉक्टरों पर निर्भर करेगा।

 

भारत-ब्रिटेन आर्थिक वार्ता में नहीं हो पाएंगे शामिल 
बीमारी के चलते वित्तमंत्री जेटली ने अगले सप्ताह लंदन में होने वाली 10वीं भारत-ब्रिटेन आर्थिक व वित्तीय वार्ता भी स्थगित कर दी है। सर्जरी की वजह से जेटली लंदन नहीं जा पाएंगे।  

काफी समय से है किडनी की समस्या
इससे पहले गुरुवार को अरुण जेटली एम्स अस्पताल पहुंचे थे। ट्रांसप्लांट को लेकर डोनर से मीटिंग करने के लिए जेटली यहा पहुंचे थे। इसके बाद वह वापस घर लौट गए। मालूम हो कि जेटली पिछले काफी समय से किडनी की परेशानी से जूझ रहे हैं। वहीं सुगर की समस्या से भी जेटली परेशान है। बजट पेश करने के दौरान भी देखा गया था कि वो ज्यादा देर तक खड़े नहीं रह पा रहे थे। इसके बाद उन्होंने बैठकर बजट पेश किया था।  

2014 में हुई थी बैरियाट्रिक सर्जरी
सितंबर 2014 में अरुण जेटली की बैरियाट्रिक सर्जरी भी हुई थी। ये सर्जरी उनका वजन घटाने के लिए की गई थी। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक ट्वीट कर वित्तमंत्री के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सिंघवी ने कहा कि बुधवार को राज्यसभा में नए नेताओं के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अरुण जेटली को न देखकर आश्चर्य हुआ। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर उनके ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा ये चकित करता है कि शुगर और की समस्या के बावजूद वो इतने व्यस्त शेड्यूल को मेंटेन करते रहे।     
 

Similar News