गांधी जयंती पर होगा योगी सरकार का '36 घंटे का विशेष सत्र'

गांधी जयंती पर होगा योगी सरकार का '36 घंटे का विशेष सत्र'

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-01 11:00 GMT
गांधी जयंती पर होगा योगी सरकार का '36 घंटे का विशेष सत्र'

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने 2 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने आज (मंगलवार) बताया कि इस सत्र में राज्य के विकास से संबंधित 16 बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर योगी सरकार का यह सेशन लगातार 36 घंटे तक चलेगा। यह सेशन गांधी जयंती के दिन यानी 2 अक्टूबर की सुबह 11 बजे शुरू होगा और 3 अक्टूबर की रात 11 बजे तक चलेगा।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि "राज्य के विकास से संबंधित 16 बिंदुओं पर चर्चा करने के लिए विशेष विधानसभा सत्र बुलाया गया है। यह चर्चा गांधी जयंती के अवसर पर होगी। जो कल यानी 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शुरू होगी और 36 घंटे तक चलेगी।

जब दिनेश शर्मा से राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि "इस बार के चुनाव में सकारात्मक योजनाओं के साथ आगे बढ़ा जा रहा है।" शर्मा ने कहा कि "BJP को निश्चित रूप से जीत मिलेगी क्योंकि BJP ने देश के लिए काम किया है।" साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच की समझ और सामंजस्य को उत्तर प्रदेश के लिए लाभदायक भी बताया।

Tags:    

Similar News