उप्र : नाबालिग बहनों के साथ रिश्तेदार, उसके दोस्त ने किया दुष्कर्म

उप्र : नाबालिग बहनों के साथ रिश्तेदार, उसके दोस्त ने किया दुष्कर्म

IANS News
Update: 2020-03-04 11:00 GMT
उप्र : नाबालिग बहनों के साथ रिश्तेदार, उसके दोस्त ने किया दुष्कर्म
हाईलाइट
  • उप्र : नाबालिग बहनों के साथ रिश्तेदार
  • उसके दोस्त ने किया दुष्कर्म

मऊ, (उत्तर प्रदेश) 4 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में 9 और 10 साल की उम्र की दो नाबालिग बहनों के साथ बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िताओं के परिवार द्वारा मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद आरोपियों 22 वर्षीय मंटू मुल और उसके दोस्त 25 वर्षीय अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक आरोपी लड़कियों का रिश्तेदार है।

मऊ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग आर्य ने कहा कि दोनों लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

मधुबन गांव के रहने वाले परिवार द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, आरोपी पुरुष पिछले कई दिनों से लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर रहे थे और उन्होंने इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

लड़कियों की एक बड़ी बहन जो बाहर काम करती है, जब रविवार को घर पहुंची, तो दोनों ने उसे इस मामले की जानकारी दी जिसके बाद उसने परिवार के बाकी लोगों को सूचित किया।

मधुबन के थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि दोनों आरोपियों पर धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) और पोक्सो अधिनियम की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जेल भेज दिया गया है।

Tags:    

Similar News