गुटबाजी से तंग आईं उर्मिला मातोंडकर, महज 5 महीने में छोड़ी कांग्रेस

गुटबाजी से तंग आईं उर्मिला मातोंडकर, महज 5 महीने में छोड़ी कांग्रेस

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-10 09:37 GMT
गुटबाजी से तंग आईं उर्मिला मातोंडकर, महज 5 महीने में छोड़ी कांग्रेस
हाईलाइट
  • उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा
  • पार्टी में चल रही गुटबाजी को बताया वजह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से नाराज उर्मिला ने कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं। बता दें कि पांच महीने पहले ही उर्मिला ने कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक कॉरियर की शुरुआत की थी। 

अभिनेत्री से राजनीति में एंट्री लेने के बाद उर्मिला ने बतौर मुंबई उत्तर लोकसभा से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव में उन्हें बीजेपी के नेता गोपाल शेट्टी से करारी हार का सामना करना पड़ा था। उर्मिला ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद ही अपनी मंशा जाहिर कर दी थी कि वे विकास की दिशा में काम करना चाहती हैं। उर्मिला ने अपने त्यागपत्र में लिखा है, "मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पहली बार मेरे मन में इस्तीफे का विचार तब आया था जब मेरी लगातार कोशिशों के बावजूद तत्कालीन मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को लिखे 16 मई के मेरे खत के संबंध में पार्टी ने कोई एक्शन नहीं लिया था।

Tags:    

Similar News