यमुना खतरे के निशान से ऊपर, दिल्ली सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक

यमुना खतरे के निशान से ऊपर, दिल्ली सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-28 15:35 GMT
यमुना खतरे के निशान से ऊपर, दिल्ली सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक
हाईलाइट
  • तेज बारीश और यमुना के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आपातकालीन बैठक बुलाई।
  • यमुना नदी वर्तमान में खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है और इसके अभी और बढ़ने की उम्मीद है।
  • यह बैठक हरियाणा की हथिनी कुंड बैराज से 311190 क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद बुलाई गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेज बारिश और यमुना के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए शनिवार को दिल्ली सरकार ने आपातकालीन बैठक बुलाई। यह बैठक हरियाणा की हथिनी कुंड बैराज से 311190 क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद बुलाई गई। बता दें कि यमुना नदी वर्तमान में खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है और इसके अभी और बढ़ने की उम्मीद है।

निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा
यमुना से सटे हम लोगों को सावधानी पूर्वक में यमुना के जल स्तर के बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। आज सुबह 11 बजे हरियाणा की हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद से यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली प्रसाशन ने एहतियात के तौर पर निचले इलाकों को खाली कराने का काम शुरु कर दिया है। उप-मंडल मजिस्ट्रेट (दिल्ली ईस्ट) अरुण गुप्ता ने बताया कि हम लोगों को सावधानी पूर्वक निचले इलाकों से निकालने का काम कर रहे हैं। हम लोगों को अपने बच्चों और मवेशियों को नदी से दुर रखने की सलाह दे रहे हैं। 10 खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर वहां विशेष व्यवस्था कर दी गई है।

बारिश के बाद अब बाढ़ का खतरा
राजधानी दिल्ली पिछले कुछ दिनों से बारिश की मार झेल रही है। यमुना का जल स्तर बढ़ने से अब दिल्ली पर बाढ़ का संकट भी आगया है। एसे में सरकार पूर्ण रुप से तैयार होने का दावा कर रही है। हरियाणा के पानी छोड़ने के बाद से ही यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Similar News