लॉकडाउन में गूंजी किलकारी: बाराबंकी में महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म

लॉकडाउन में गूंजी किलकारी: बाराबंकी में महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-29 09:26 GMT
लॉकडाउन में गूंजी किलकारी: बाराबंकी में महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म

डिजिटल डेस्क, बाराबंकी। कोरोना संकट से एक ओर पूरा देश परेशान है। लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक साथ पांच बच्चों की किलकारियां गूंज उठी। बारांबकी के सीएचसी सूरतगंज में एक महिला नार्मल डिलीवरी में एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो लड़के और तीन लड़की हैं। बता दें कि, इससे पहले गोंडा से ताल्लुक रखने वाली एक महिला ने राजधानी लखनऊ में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था।

एक बच्चे की हालत ठीक नहीं, बाकी सब स्वस्थ
प्रसूता की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। वहीं, एक बच्चें को सांस लेने में कुछ दिक्कत है। इस कारण महिला समेत सभी बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला का पांच वर्ष में यह दूसरा प्रसव है। इसमें पांच बच्चों में दो लड़के और तीन लड़की शामिल हैं। एक बच्चे की हालत कुछ गड़बड़ है शेष बच्चे स्वस्थ हैं। डाक्टर के अनुसार बच्चों ने समय से पूर्व ही जन्म लिया है, इसलिए इनका आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के इस गांव को मिला है श्राप, यहां महिलाएं नहीं दे पाती हैं बच्चें को जन्म- देखें वीडियो

समय से पहले ही पैदा हुए बच्चे
बाराबंकी जिले के विकासखण्ड सूरतगंज इलाके के कुतलूपुर गांव के निवासी कुन्दन गौतम की पत्नी अनीता गौतम ने बुधवार को स्थानीय सीएचसी में बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के समय से पहले पैदा होने के कारण उनके आवश्यक उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Lockdown Diary: त्रिपुरा में 13 अप्रैल को हुआ "लॉकडाउन" का जन्म, जानिए क्या है पूरी कहानी

बच्चे के पिता ने जाहिर की खुशी
बच्चों के पिता कुन्दन गौतम ने बताया, आज मेरी पत्नी ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। उनके घर में ऐसी पहली खुशी आने से वह काफी खुश है। डॉक्टरों ने सभी बच्चों को और उनकी पत्नी को स्वस्थ होना बताया है जो उनके लिए बड़ी राहत की बात है। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर इंद्र मोहन तिवारी ने बताया, यह पांच बच्चे सूरतगंज सीएचसी में हुए हैं। बच्चे सात माह में पैदा हुए हैं। फिलहाल अभी एक बच्चे की हालत ठीक नहीं है। सभी का उपचार हो रहा है। यह नॉर्मल डिलीवरी है और 34 से 35 सप्ताह के बच्चे हैं।

Kim Health Status: ट्रंप को पता है किस हाल में हैं किम जोंग, बताने से किया मना

Tags:    

Similar News