ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण, यशवंत सिन्हा का बयान

ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण, यशवंत सिन्हा का बयान

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-10 04:17 GMT
हाईलाइट
  • अटल सरकार में रह चुके हैं केंद्रीय मंत्री
  • तृणमूल कांग्रेस के कार्यक्रम में गए थे सिन्हा
  • सिन्हा ने कहा
  • भाजपा राज्यसभा को कमजोर कर रही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व नेता और अटल सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री पद के लायक बताया है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के एक टॉक शो "आइडिया ऑफ बंगाल" में यशवंत सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण मौजूद हैं। 


पूर्व केंद्रीय मंत्री आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल सहित सभी संस्थानों को नष्ट करने का काम किया है। प्रधानमंत्री राज्यसभा को कमजोर करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वायपेयी की सरकार में विदेश मंत्रालयों का कामकाज भी संभाल चुके हैं। उन्होंने रविवार को ये बात कही।

सिन्हा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा नुकसान केंद्रीय मंत्रीमंडल को ही पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा बार-बार इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि मंत्रिमंडल को सूचना दिए बिना ही जरूरी फैसले लिए जा रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि दूसरी मार संसद पर पड़ी है, कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने के लिए मोदी सरकार ने राज्यसभा को कमजोर करने का काम किया है, क्योंकि बीजेपी के पास उच्च सदन में बहुमत नहीं है।


सिन्हा ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव विपक्षी दलों की बैठक में गठबंधन से जुड़ी कई चीजों का आकार लेना बाकि है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है, 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस नरेंद्र मोदी को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बड़ा राज्य होने के कारण पश्चिम बंगाल केंद्र में सरकार बनाने में अहम योगदान निभा सकता है। 

Similar News