पिछली सरकारों के खिलाफ सीएम योगी का श्वेत पत्र

पिछली सरकारों के खिलाफ सीएम योगी का श्वेत पत्र

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-18 14:51 GMT
पिछली सरकारों के खिलाफ सीएम योगी का श्वेत पत्र

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकार के छः महीने पुरे होने पर अखिलेश और मायावती सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने पूर्व सरकारों के बीते पंद्रह सालों के कारनामे का कच्चा चिट्ठा खोला है। श्वेत पत्र जारी करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछले 15 सालों में विभन्न सरकारों ने जो किया, उसका सारा काला चिटठा इस श्वेत पत्र में दिया गया है।

कुछ अहम बिंदू-

  • अखिलेश सरकार में कई कारनामे हुए।
  • उत्तर प्रदेश के पीएसयू बंद हुए हैं।
  • प्रदेश के सार्वजनिक उपक्रमों पर 91000 करोड़ का घाटा है। 
  • पिछली सरकार जन विरोधी, भ्रष्टाचार युक्त और गैर जिम्मेदार थी।
  • पिछले 10 वर्ष में राजकोषीय घाटा 3 प्रतिशत से अधिक रहा है।
  • 15 सालों में किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया।
  • फसली ऋण वसूली को लेकर हर किसान परेशान था।
  • पिछली सरकारों में गेहूं की खरीद सिर्फ 5 से  6 लाख टन हर साल हो पाई।
  • उत्तर प्रदेश के नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर लगातार सीमित होते जा रहे थे।
  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग  तथा भर्ती करने वाली अन्य संस्थाओं में अराजकता फैली थी।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में भेदभाव बरता गया। इसकी जांच विजीलेंस को सौंप दी गई है।

Similar News