झारखंड सियासत: चुनावी मैदान में कल्पना सोरेन, गांडेय विधानसभा सीट से JMM ने दिया टिकट

  • पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनावी मैदान में
  • गांडेय सीट से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दिया टिकट

Dablu Kumar
Update: 2024-04-25 14:22 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ने वाली है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने उन्हें गांडेय विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित किया है। हेमंत सोरेन के खिलाफ जांच एजेंसियों का शिकंजा कसने के बाद कल्पना सोरेन सक्रिय राजनीति में पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही हैं। वह पार्टी के लिए रैली कर रही हैं। साथ ही, वह देश स्तर पर भी जेएमएम पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं। इंडिया गठबंधन की रैली के दौरान कल्पना सोरेन खुद पार्टी की ओर से कई बार मोर्चा संभालती हुई दिखाई दी हैं। 

वहीं, कल्पना सोरेन पहली बार चुनावी मैदान में हाथ आजमती हुई दिखाई देंगी। उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी। जिस पर गुरुवार को पार्टी की ओर से औपचारिक पुष्टि हुई। 20 मई को गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। 

कल्पना ने संभाली जिम्मेदारी

जेएमएम ने कहा, ''लोकसभा आम चुनाव 2024 और गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव 2024 में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशियों की अंतिम सूचि जारी की जाती है। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से समीर मोहन्ती चुनाव लड़ेंगे। वहीं गाण्डेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है।''

इधर, कल्पना सोरेन ने पहले से ही गिरिडीह जिले के अंतर्गत आने वाली गांडेय सीट पर अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। हाल ही में इस सीट पर जेएमएम की ओर से कार्यकर्ताओं सम्मेलन हुआ था। जिसमें कल्पना सोरेन ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

कल्पना का नाम सीएम पद की रेस था आगे

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद कल्पना सोरेन की नाम झारखंड के अगले सीएम के तौर पर देखा जाने लगा। इसके बाद जेएमएम की बैठक में भी कल्पना सोरेन सक्रिय रूप से दिखाई देने लगी। तब कल्पना सोरेन का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे था। हालांकि, पार्टी ने 'झारखंड टाइगर' के नाम से मशहूर चंपई सोरेन को राज्य का सीएम बनाया गया। 

Tags:    

Similar News