केजरीवाल की अमरिंदर सिंह को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, डॉक्टर्ड वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया

केजरीवाल की अमरिंदर सिंह को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, डॉक्टर्ड वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-03 16:22 GMT
केजरीवाल की अमरिंदर सिंह को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, डॉक्टर्ड वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अमरिंदर सिंह ने ट्विटर पर एक डॉक्टर्ड वीडियो पोस्ट किया था जिसके बाद केजरीवाल ने ये चेतावनी दी है। वहीं आम आदमी पार्टी  ने इस वीडियो को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

केजरीवाल ने कहा, "यह डॉक्टर्ड वीडियो है। चौंकाने वाली बात है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने राजनीतिक फायदे के लिए ऐसी गंदी राजनीति का सहारा ले रहे हैं। अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तुरंत इस वीडियो को नहीं हटाया और माफी नहीं मांगी तो कानूनी कार्रवाई करूंगा।" दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठकराल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का एक 17 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में केजरीवाल कृषि कानूनों का समर्थन करते दिख रहे हैं।

 

 

बीजेपी के मुख्य प्रवक्ताओं में से एक संबित पात्रा  ने भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया था। आम आदमी पार्टी के अनुसार ये वीडियो फर्जी है। इससे अरविंद केजरीवाल की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर दिल्ली पुलिस से शिकायत की। आम आदमी पार्टी ने इस मामले को लेकर संबित पात्रा पर एक्शन लेने को कहा है।

Tags:    

Similar News