पंजाब कांग्रेस की राह पर छत्तीसगढ़, 12 विधायक दिल्ली पहुंचे 

कांग्रेस में अंतर्कलह पंजाब कांग्रेस की राह पर छत्तीसगढ़, 12 विधायक दिल्ली पहुंचे 

Anupam Tiwari
Update: 2021-09-29 15:12 GMT
पंजाब कांग्रेस की राह पर छत्तीसगढ़, 12 विधायक दिल्ली पहुंचे 
हाईलाइट
  • पंजाब कांग्रेस की राह पर छत्तीसगढ़

डिजिटल डेस्क, रायपुर। पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान थमा नहीं और छत्तीसगढ़ ने भी उसी राह पर चलना शुरू कर दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भी सियासी उठापठक शुरू होने के आसार है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के 12 कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। ये सभी विधायक हाईकमान से मिलने का समय भी मांग चुके हैं। ये सभी विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग छत्तीसगढ़ में बदलाव के खिलाफ दिल्ली पहुंचे हैं।

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 90 में से 67 सीटें हासिल की थी, जबकि बीजेपी को 15 सीटें मिली थीं। कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार में तब मुख्यमंत्री पद के लिए दो मजबूत दावेदार थे, एक भूपेश बघेल और दूसरे टीएस सिंहदेव। दावा है कि कांग्रेस आलाकमान ने तब ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला तय किया और भूपेश बघेल पहले टर्म के लिए मुख्यमंत्री बन गए। अब ढाई साल पूरे हो चुके हैं और बारी टीएस सिंहदेव की है, लेकिन मामला फंस गया।

इसी बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि आलाकमान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदल सकता है और इसी के खिलाफ भूपेश बघेल के करीबी दर्जनभर विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि, अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस में दो खेमे बन गए हैं। टीएस सिंहदेव का खेमा आलाकमान से ढाई साल वाला वादा पूरा करने का दबाव बना रहा है। उनके समर्थक मंत्री अपने पद से इस्तीफा देने की बात कह चुके हैं। जबकि, भूपेश बघेल अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इसी को लेकर खींचतान मची है।

Tags:    

Similar News