पीएम केअर्स फंड पर राजनीति: सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, कांग्रेस पर गलत जानकारी देने का आरोप

पीएम केअर्स फंड पर राजनीति: सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, कांग्रेस पर गलत जानकारी देने का आरोप

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-21 07:29 GMT
पीएम केअर्स फंड पर राजनीति: सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, कांग्रेस पर गलत जानकारी देने का आरोप

डिजिटल डेस्क, शिमोगा। देश इस समय कोरोना महामारी से लड़ रहा है। इस बीच कर्नाटक के शिमोगा (Shivamogga) जिले में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। आरोप है कि कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर पीएम केअर्स फंड (PM Cares Fund) की गलत जानकारी फैला रही है। 11 मई को पार्टी की ओर से गलत दावे किए गए और केंद्र सरकार पर झूठे आरोप लगाए गए। 

सोनिया गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 505 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। वहीं कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के.शिवकुमार ने मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा को पत्र लिखकर एफआईआर को वापस लेने की मांग की है। 

गौरतलब है कि कोरोनावायरस संक्रमण के बीच कांग्रेस लगतार मोदी सरकार पर घेर रही है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष लॉकडाउन और कोरोना वायरस को लेकर कई बार कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर चुकी हैं। वहीं जल्द दी विपक्षी पार्टियों के साथ एक साझा बैठक करने वाली है। जिसमें कोविड-19 को लेकर चर्चा की जाएगी। 


 

 

 

Tags:    

Similar News