गांधी जयंती: राहुल गांधी का ट्वीट- मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा, प्रियंका बोलीं- कमजोर लोगों के साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य

गांधी जयंती: राहुल गांधी का ट्वीट- मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा, प्रियंका बोलीं- कमजोर लोगों के साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य

Bhaskar Hindi
Update: 2020-10-02 09:00 GMT
गांधी जयंती: राहुल गांधी का ट्वीट- मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा, प्रियंका बोलीं- कमजोर लोगों के साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस नेताओं ने बापू को याद किया और राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। गांधी जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर राष्ट्रपिता के विचारों को साझा कर देश के कमजोर लोगों के साथ खड़े होने और अन्याय के खिलाफ अवाज उठाने का ऐलान किया है।   

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा। मैं किसी के अन्याय के सामने नहीं झुकूंगा और असत्य को सत्य से जीतूं। असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, अपनी राजनीति के जरिए कमजोर लोगों के साथ में खड़ा होना हमारा कर्तव्य है।

वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि, कल गुरुवार को राहुल और प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने यूपी के हाथरस जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उनका काफिला रोक दिया। जिसके बाद कांग्रेस नेता यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े, फिर भी पुलिस ने उन्हें हाथरस तक नहीं पहुंचने दिया और हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस की धक्कामुक्की में राहुल गांधी गिर गए। पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया गया। राहुल और प्रियंका को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस दोनों नेताओं को दिल्ली बॉर्डर पर छोड़ आई।

इसके बाद पुलिस ने राहुल और गांधी समेत कांग्रेस के करीब 203 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की। मुकदमा गौतमबुद्ध नगर पुलिस की ओर से दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेताओं पर धारा 144 का उल्लंघन करने और महामारी के दौरान आम लोगों का जीवन संकट में डालने के आरोप में IPC की धारा 188, धारा 269, 270 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

 

 

Tags:    

Similar News