हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

IANS News
Update: 2019-12-29 10:00 GMT
हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

रांची, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार को यहां झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में झामुमो के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सोरेन राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, शरद यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उपस्थित रहे।

झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।

अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके सोरेन इससे पहले 2013 में राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने थे और वह दिसंबर 2014 तक इस पद पर रहे थे। वर्ष 2014 में राज्य में भाजपा की सरकार बन गई और हेमंत सोरेन नेता प्रतिपक्ष बने।

Tags:    

Similar News