मप्र में पुलिस अधिकारी विभिन्न पदकों से सम्मानित

आजादी का अमृत महोत्सव मप्र में पुलिस अधिकारी विभिन्न पदकों से सम्मानित

IANS News
Update: 2022-08-15 17:31 GMT
मप्र में पुलिस अधिकारी विभिन्न पदकों से सम्मानित
हाईलाइट
  • वीरता
  • विशिष्ठ सेवा और सराहनीय सेवा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के मौके पर 78 पुलिस अधिकारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस, जेल और नागरिक सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता, विशिष्ठ सेवा और सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित किया।

वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सागर पुलिस अधीक्षक तरूण नायक, रतलाम पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, कनकी बालाघाट हॉक-फोर्स के सहायक सेनानी रवि द्विवेदी, उप निरीक्षक हिम्मत सिंह, विपिन खलको, राम पदम, अजीत सिंह और सहायक उप निरीक्षक बैसाखू लाल को सम्मानित किया गया।

इसी तरह विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अजाक) राजेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) आदर्श कटियार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) डी. श्रीनिवास राव, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग डॉ. रवि कुमार गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक रेडियो सुभाष सिंह, निरीक्षक रेडियो भोपाल (सेवानिवृत्त) प्रमोद पीटर, निरीक्षक (एम) पीएस टू डीजीपी भोपाल निरंजन कुमार श्रीवास्तव और कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, सीआईडी भोपाल लल्लूराम त्यागी को प्रदान किया गया।

जेल विभाग में विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल जबलपुर गोपाल प्रसाद ताम्रकार, जेल अधीक्षक (सेवानिवृत्त) क्षेत्रीय जेल प्रबंधन भोपाल रमेश चंद्र आर्य, जेल अधीक्षक जिला जेल हरदा महावीर सिंह रावत और मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल सतना बृजराज सिंह बघेल को प्रदान किया गया।

नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा के विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

डिवीजीनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड इंदौर भोजपाल वर्मा और डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड छतरपुर के करण सिंह को प्रदान किया गया।

 

आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News