करवाचौथ स्पेशल: टेस्टी एंड हेल्दी एप्पल मिल्क शेक, रखेगा आपको एनर्जी से भरपूर

करवाचौथ स्पेशल: टेस्टी एंड हेल्दी एप्पल मिल्क शेक, रखेगा आपको एनर्जी से भरपूर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-13 10:05 GMT
करवाचौथ स्पेशल: टेस्टी एंड हेल्दी एप्पल मिल्क शेक, रखेगा आपको एनर्जी से भरपूर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। करवाचौथ पर पूरे दिन भूखे रहने के बाद रात को कुछ बहुत ज्यादा खाने का मन नहीं करता। ऐसे में आपको कुछ पोष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। अगर आप करवा चौथ पर रात को कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहती हैं तो आप एप्पल मिल्क शेक का सेवन कर सकती हैं। इसे बनाने की विधि बहुत आसान है। आपके साथ-साथ आपके बच्चे भी इस एप्पल मिल्क शेक को बहुत पसंद करेंगे। 

बनाने के​ लिए चाहिए। 
सेब - 1
दूध - 2 गिलास
शहद - 1 टेबलस्पून
पाउडर चीनी - 2 टेबलस्पून
दालचीनी पाउडर - 1 टीस्पून
इलायची पाउडर - 1 टीस्पून
क्रश्ड आइस - 2 टेबलस्पून
बादाम - 3 से 4 
किशमिश - 10 
पिस्ता - 10 

बनाने की विधि। 
सबसे पहले सेब को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। ब्लेंडर में सेब और दूध डालकर दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद शहद, चीनी, दालचीनी और ईलायची पाउडर डालकर फिर से ब्लैंडर घुमा दें। आपका एप्पल मिल्क शेक बनकर तैयार है। गिलास में निकालर इसे क्रशड आइस और बारीक कटे ड्राइ-फ्रूट्स के साथ गार्निश कर सर्व करें।

Tags:    

Similar News