गर्मी के सीजन में आम खाने वालों के लिए आम की खास रेसिपी

गर्मी के सीजन में आम खाने वालों के लिए आम की खास रेसिपी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-02 11:45 GMT
गर्मी के सीजन में आम खाने वालों के लिए आम की खास रेसिपी

डिजिटल डेस्क।  गर्मियों के मौसम की सबसे अच्छी बात क्या होती है? सबसे पहले इस सीजन में आम का नाम ही आता हैं। आम रसदार, मीठा और फलों का यह राजा सभी को बहुत पंसद होता है। आम कई किस्मों जैसे अल्फांसो, चौंस, दशहरी, लंगड़ा, केसर, तोतापुरी आदि प्रकार का होता है। तो चलिए आज हम आपको आम से बनाए जाने वाले केक की रेसिपी बताते हैं। जिसका नाम है आम चीजकेक। चिल्ड आम चीजकेक गर्मियों में काफी खाया जाता है। आम से कई बेहतरीन डिश और ​ड्रिंक्स का मजा आपने कई बार लिया होगा, लेकिन क्या आम से बने इस केक के स्वाद को आपने चखा। तो क्यों न इस स्वीट और टेस्टी केक को घर पर बनाने की कोशिश की जाए। 

चिल्ड आम चीजकेक की सामग्री

बेस बनाने के लिएः
25 ग्राम बिस्किट (अरारोट या 
60 ग्राम मक्खन
1 टी स्पून चीनी

भरावन सामग्रीः
250 ग्राम आम का गूदा
1 कप चीनी
एक चुटकी नमक
4 अंडों की जर्दी
3 जिलेटिन
2 कप क्रीम
2 कप दही या चीज
आम के पीस

चिल्ड आम चीजकेक बनाने की वि​धि

सबसे पहले बिस्किट को कूट कर उसका चूरा कर लें। एक पैन में मक्खन डालकर उसमें बिस्किट डालकर मिक्स करें।
2.गैस बंद करने के बाद इसमें चीनी मिलाएं। बर्तन में बिस्किट का मिक्सचर डालकर जमने के लिए रख दें।
3.जिलेटिन को आधा कप पानी में भिगोकर छोड़ दें।
4.साथ ही डबल बॉइलर में आम का गूदा, चीनी, नमक और अंडों की जर्दी को हल्की आंच पर पकाएं।
5.फिर इसमें जिलेटिन मिक्स करके ठंडा होने के लिए रख दें।
6.मिक्सचर के ठंडा हो जाने के बाद इसमें क्रीम मिलाएं। इसके बाद दही या चीज मिक्स करें।
7.बर्तन में बिस्किट के मिक्सचर के ऊपर बनाए गए लिक्विड मिक्सचर को डालें।
8.छह से आठ घंटे के लिए इसे फ्रिज में जमने के लिए रखकर छोड़ दें।
9.जम जाने के बाद केक को चाकू से बर्तन के चारो तरफ से ढीला करके प्लेट में निकालें और काटकर सर्व करें।


 

Tags:    

Similar News