दीवाली पर बच्चों के लिए बनाएं वनीला स्पंज केक

दीवाली पर बच्चों के लिए बनाएं वनीला स्पंज केक

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-15 03:36 GMT
दीवाली पर बच्चों के लिए बनाएं वनीला स्पंज केक

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बच्चों को केक बहुत पसंद होते हैं। अ​च्छा स्पंजी केक बच्चों की पहली पसंद होती है। लेकिन स्पंज केक बनाना भी कला है, कई बार अनुभवी लोगों के लिए इसे बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी दीवाली पर स्पंज केक बनाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा तरीका, जिससे आप घर पर सॉफ्ट एंड स्पंजी केक बना सकते हैं। घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं वनीला स्पंज केक। 


वनीला स्पंज केक बनाने के लिए आपको चाहिए

  • मैदा - 200 ग्राम
  • बेकिंग पाउडर - 1/2 टेबलस्पून
  • घर का मक्खन - 115 ग्राम
  • अंडे - 2
  • वनीला एसेंस - 1 टीस्पून
  • दानेदार चीनी - 200 ग्राम
  • नमक - 1/2 टीस्पून
  • दूध - 125 मि.ली. 
  • अंडे का सफेद भाग - 1


बनाने की विधि
एक बाउल में मैदा और मक्खन डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। उसके बाद बेकिंग पाउडर, वनीला एसेंस, चीनी, अंडे, नमक और दूध डालकर अच्छी तरह फिर से मिक्स करें। स्पैचुला की मदद से बैटर को तब तक फेंटे जब तक बैटर बिल्कुल स्मूद न हो जाए। ओवन को 350° तापमान पर प्रीहीट करने के बाद बैटर को टिन में डालकर बेक होने के लिए रख दें। बैटर डालने से पहले टिन को चारों तरफ से बटर कोटिंग जरुर करें। लगभग 30 से 35 मिनट तक आपका केक बनकर तैयार हो जाएगा। इसे नार्मल तापमान पर आने के बाद ही खाएं। आप तैयार स्पंज केक को अपने मनपसंद तरीके से भी एंजॉय कर सकते हैं। क्रीम और जैम की फिलिंग के साथ वनीला स्पंजी केक बहुत स्वादिष्ट लगता है। 

Tags:    

Similar News