Badam Milkshake: गर्मी के इस मौसम में बनाएं बादाम मिल्क शेक, जानें रेसिपी

Badam Milkshake: गर्मी के इस मौसम में बनाएं बादाम मिल्क शेक, जानें रेसिपी

Manmohan Prajapati
Update: 2021-05-24 11:06 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी अपने जोरों पर है और तापमान 40 के पार जा पहुंचा है। ऐसे में कुछ ठंडक देने वाली चीजें सभी को पसंद आती हैं। लेकिन ठंडक के साथ स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक चीजें हों तो और कहना ही क्या। कुछ ऐसी ही रेसिपी है बादाम मिल्क शेक, जो बच्चों के साथ बड़ों तक को खूब भाती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ 100 से अधिक फायदे भी शरीर को देता है। बाजार बंद है तो इसे आप घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं।

आज हम आपको कुक विथ पारुल के जरिए "बादाम मिल्क शेक" रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात यह कि इसके लिए आपको बहुत अधिक खर्च या समय की आवश्यकता नहीं होगी। इसके आप घर पर कुछ ही सामग्री से बड़े आराम से बना सकते हैं। इसका स्वाद बाजार में मिलने वाले बादाम शेक से कम नहीं होगा। तो आइए जानते ळैं इस रेसिपी के बारे में...

घर पर बनाएं तवा क्रीमी वेज सैंडविच, जानें रेसिपी

सामग्री मात्रा
दूध 1 लीटर
भीगे हुए बादाम 16
केसर स्ट्रैंड्स वैकल्पिक 
क्रैडाम पाउडर
कस्टर्ड पाउडर 1.5 छोटा चम्मच
शकर 4 बड़े चम्मच
कटे हुए काजू आवश्यकतानुसार
बादाम -
पिस्ता -

Tags:    

Similar News