Cake: बिना अंडा सिर्फ तीन चीजों से 10 मिनट में बनाएं केक, जानें रेसिपी

Cake: बिना अंडा सिर्फ तीन चीजों से 10 मिनट में बनाएं केक, जानें रेसिपी

Manmohan Prajapati
Update: 2020-06-12 09:55 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम कोई भी केक खाना लगभग सभी को पसंद होता है। फिर किसी का बर्थडे हो शादी की सालगिरह या फिर अन्य कोई कारण। वहीं बच्चे इसे बिना कारण शौकिया तौर पर भी खाते हैं। हालांकि इसके लिए आप केक की जगह स्लाइड या लेयर केक का चुनाव करते हैं। वैसे तो मार्केट में इसकी कई वैरायटी उपलब्ध होती हैं, लेकिन कई बार केक में अंडा होने के कारण वेज लोग इस खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में आज हम आपको Cook With Parul के जरिए एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप बिना अंडे के घर की सिर्फ 3 चीजों से ही लाजवाब केक बना सकते हैं। 

सिर्फ 15 मिनट में बनाएं लौकी की स्वादिष्ट बर्फी, जानें रेसिपी

इस केक की खास बात य​ह कि ये सिर्फ 10 से 12 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। इसके लिए आपको ना ही अंडे की जरुरत पड़ेगी, ना ही क्रीम, कोको पावडर, सोड़ा या ईनो पावडर और ना ही किसी मैदा या आटे की। यहां तक की आपको इसे तैयार करने के लिए कुकर, भगोना, ओवन या कढ़ाई की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और इसका टेस्ट भी बिल्कुल बाजार के केक जैसा होता है। तो आइए इस आसान तरीके के साथ जानते हैं इस रेसिपी को बनाने के लिए जरूरी सामग्री के बारे में...

सामग्री

मात्रा

ओरियो या अन्य क्रीमी चॉकलेट बिस्किट  

2 पैकट

दूध  

1 कप

बेकिंग पाउडर  

1 चम्मच

Video Source:  Cook With Parul 

Tags:    

Similar News