गर्मियों में जरूर ट्राई करें तरबूज के ये तीन बेहतरीन जूस, यहां देखें रेसिपी

तरबूज का जूस गर्मियों में जरूर ट्राई करें तरबूज के ये तीन बेहतरीन जूस, यहां देखें रेसिपी

Neha Kumari
Update: 2022-05-07 11:45 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज हम बनाएंगे तरबूज का जूस, जो हमारे शरीर के लिए काफी  फायदेमंद है। गर्मियों के मौसम में यह बहुत लाभकारी होता है। वाटरमेलन बॉडी में पानी की कमी को दूर करता है। ये आपकी बॉडी को हाइड्रेट करने में मदद करता हैं। इसे बनाने के लिए आपको जो सामग्री चाहिए वो सब घर में ही मिल जाएगी। आज हम आपको अलग-अलग तरीकों से तरबूज का शरबत बनाने के बारे में बता रहे हैं। उसमें एक जूस नॉर्मल तरीके से बना सकते हैं। दूसरे जूस में फलों का इस्तेमाल किया जाएगा है। तीसरे में आर्टिफिशियल फ्लेवर्स  का उपयोग किया जाएगा। यहां देखें तीन तरीकों से तरबूज का शरबत बनाने की विधि।

विधि: एक ब्लेंडर में 2 कप तरबूज डालें। उसमें 2 टेबलस्पून पुदीना, 2 टेबलस्पून नींबू का रस, काली मिर्च पावडर 1/4 और 1 टेबलस्पून चीनी डाल कर मिलाएं। यह अच्छी तरीके से ब्लेंड कर दें। अंत में आप स्वाद और सजावट  के लिए पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करें। 

सामग्री
1) तरबूज टुकड़े - 2 कप 
2) पुदीना - 2 टेबल स्पून
3) नींबू का रस - 2 टेबल स्पून
4) काली मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
5) चीनी - 1 टेबल स्पून

विधि: आप एक ग्लास में 2 टेबल स्पून बर्फ डालें। उसके बाद 2 टेबल स्पून  रूह अफजा या गुलाब का रस डालें। अब आप 1 कप बारीक कटे हुए तरबूज के टुकड़े मिलाएं। आखिर में 1 कप पानी डाल कर उसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप इसे मिक्सी में ब्लेंड करके भी,आप तरबूज का जूस बना सकते है।

सामग्री
1) बर्फ के टुकड़े - 2 टेबल स्पून
2) रोह अफजा - 2 टेबल स्पून 
3) तरबूज बारीक कटा हुआ - 1 कप
4) ठंडा पानी - 1 कप

विधि: सबसे पहले एक बड़े ग्लास में 2 टेबल स्पून बर्फ के टुकड़े लें। उसके बाद 2 टेबल स्पून सब्जा बीज मिलाएं। सब्जा के बीजों को जेली बनने तक भीगोकर रखें। अब 1 कप ताजा जूस डालें। अंत में 1 कप सोडा या स्प्राइट डालकर मिक्स करें। तुलसी के बीजों से बनाया गया तरबूज का जूस, अब तयार हैं।

सामग्री
1) बर्फ टुकड़े - 2 टेबल स्पून
2) तरबूज बारीक कटा - 2 टेबल स्पून 
3) तुलसी के बिज (सब्जा) - 2 टेबल स्पून
4) तरबूज ज्यूस -  1 कप
5) स्प्राइट या सोडा - 1 कप 
 

 

 वीडियो क्रेडिट-Hebbars Kitchen

Tags:    

Similar News