RECIPE: मैंगो से करें मूड को ताजा, आसान तरीके से घर पर बनाएं शेक

RECIPE: मैंगो से करें मूड को ताजा, आसान तरीके से घर पर बनाएं शेक

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-06 11:36 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। गर्मी का मतलब "आम" और आम का मतलब टेस्टी शेक। आम एक ऐसा फल है जो बच्चे बूढ़े सभी का फेवरेट होता है। और इससे बने शेक का तो जवाब ही नहीं है। इसलिए bhaskarhindi.com आपके लिए आज "मैंगो शेक" की रेसिपी लेकर आया है। अब होली भी आने वाली है तो ऐसे में आप ये शेक मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। तो चलिए घर पर बनाते हैं टेस्टी एंड हेल्दी "मैंगो शेक"।

सामग्री:

  • कटे हुए आम
  • 1 बाउल शक्कर
  • डेढ़ ग्लास दूध
  • बर्फ

RECIPE: घर पर बनाएं "वर्जिन मोजितो", भूल जाएंगे रेस्टोरेंट का स्वाद

बनाने की विधि:
1. मिक्सर में कटे हुए आम, 1 बाउल शक्कर, आधा ग्लास दूध डालकर अच्छे से ग्राइंड करें
2. 1 ग्लास दूध और बर्फ डालकर अच्छे से ग्राइंड करें
3. आपका टेस्टी मैंगो शेक बनकर तैयार है। शेक को आप ड्राइ फ्रूट से डेकोरेट कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News