Snacks: जब भूख सताये तो सिर्फ 10 मिनट में ऐसे बनाएं भेलचाट

Snacks: जब भूख सताये तो सिर्फ 10 मिनट में ऐसे बनाएं भेलचाट

Manmohan Prajapati
Update: 2020-06-29 05:02 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हल्की फुल्की भूख लगने पर भेलचाट का नाम याद आता है, जो आसानी से बाजार में मिल जाती है। यह पूरे भारत की लोकप्रिय चाट में से एक है, यह ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। हालांकि कई बार घर पर बनी भेलचाट का स्वाद बाजार में उपलब्ध भेलचाट जितना नहीं होता। लेकिन अब से आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

आज हम आपको Cook With Parul के जरिए बताने जा रहे हैं "भेलचाट" रेसिपी के बारे में। इसे खाने के बाद आप होटल और ठेलेवाली भेलचाट का स्वाद भी भूल जाएंगे। घर पर इसे बनाना बेहद आसान है, इसके लिए कुछ ही सामग्री की जरूरत होगी। तो आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में...

बनाएं बाजार जैसा सॉफ्ट कुलचा, बेहद आसान है रेसिपी

सामग्री

मात्रा 

तेल  

1 बड़ा चम्मच

मूंगफली  

2 बड़े चम्मच

फूला हुआ चावल  

3 कप

नमक 

स्वादानुसार

हल्दी पाउडर  

1/3 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर  

1 छोटा चम्मच

बारीक कटी हरी मिर्च  

2

चाट मसाला   

2 चम्मच

हरी चटनी   

2 बड़े चम्मच

मीठी चटनी   

2 बड़े चम्मच

नींबू का रस 

1 चम्मच

सेव  

आवश्यकतानुसार

पापड़ी सेव   

-

उबले और कटे हुए आलू   

-

बारीक कटा हुआ प्याज   

-

बारीक कटा हुआ टमाटर   

-

बारीक कटा हरा धनिया 

-

Video Source: Cook With Parul

Tags:    

Similar News